एआईसीटीई की देखरेख में होता है कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) देश में मैनेजमेंट प्रोग्राम (कार्यक्रमों) में प्रवेश के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा एआईसीटीई यानी अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की देखरेख में आयोजित की जाती है। परीक्षा में एआईसीटीई से संबद्ध संस्थान शामिल होते हैं। इन संस्थानों की ओर से संचालित प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उपयुक्त स्नातक उम्मीदवारों का चयन करने के लिए ही यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
124 शहरों के 457 केंद्रों में किया गया था सीमैट का आयोजन
इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) की ओर से सीमैट 2022 का आयोजन 124 शहरों में 457 केंद्रों में किया गया था। केंद्र में परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन की निगरानी के लिए कुल 459 पर्यवेक्षक, 126 शहर-समन्वयक, 18 क्षेत्रीय समन्वयक और दो राष्ट्रीय समन्वयक तैनात किए गए थे।