CMAT, GPAT 2021: हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में एडमिशन/फेलोशिप के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने हाल ही ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपैट) व कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन दोनों ही परीक्षा के लिए 22 जनवरी, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। इस बार ये परीक्षा 22 व 27 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इनकी डीटेल्स, नोटिफिकेशन और अप्लाई करने के लिए डायरेक्ट लिंक्स इस खबर में दिए जा रहे हैं।
सीमैट में पूछी जाएगी रीजनिंग - सीमैट क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स देशभर में ऑल इंडिया काउंसिल फाॅर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से संबद्ध कॉलेजों के मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिला ले पाएंगे। कम्प्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होने वाली तीन घंटे की इस प्रवेश परीक्षा में कैंडिडेट्स की क्वांटिटेटिव टेक्निक, लॉजिकल रीजनिंग, लैंगवेज कॉम्प्रिहेंशन व जनरल अवेयरनेस की क्षमता परखी जाएगी। यह परीक्षा 400 मार्क्स की होगी, जिसमें एमसीक्यू फॉर्मेट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अपीयर होने के लिए आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है।
CMAT - नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक (Apply Online)