मेडिकल एजुकेशन एक्सपर्ट डॉ. अंशुमन अग्रवाल बताते हैं कि पिछले वर्ष नीट की परीक्षा के समय कोविड पॉजिटिव छात्रों की परीक्षा अलग तारीख पर हुई थी। यानी पिछले साल भी दो दिन यह परीक्षा हुई थी। इस साल भी एनटीए यह फैसला ले सकता था।
एक्सपर्ट के मुताबिक, मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा का स्तर बिलकुल अलग होता है। यह परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित होने वाली है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, हो सकता है कि एनटीए छात्रों को कुछ राहत प्रदान करे। हालांकि नीट के इंफॉर्मेशन ब्रोशर के आने के बाद काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।