फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMC Guidelines: एनएमसी का मेडिकल शिक्षकों-छात्रों को निर्देश, सार्वजनिक न करें मरीजों से जुड़ीं जानकारियां

Mon, 03 Apr 2023 11:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NMC Guidelines: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से चिकित्सकों, चिकित्सा प्राध्यापकों और मेडिकल छात्रों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) - फोटो : NMC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NMCs instructions to medical faculties-students: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से चिकित्सकों, चिकित्सा प्राध्यापकों और मेडिकल छात्रों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देश में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल छात्रों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया है कि वे मरीजों की निजता का सम्मान करें और उनके स्वास्थ्य संबंधी या अन्य कोई जानकारियों को सार्वजनिक न करें और दूसरों के साथ साझा भी न करें। 

विज्ञापन

एनएमसी ने अपने दिशा-निर्देश में मरीजों से जुड़ी जानकारियों को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करने को कहा है। साथ ही आयोग ने मरीजों की चिकित्सा संबंधी जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने की भी सलाह दी है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने सोमवार को चिकित्सा छात्रों व शिक्षकों की पेशेवर जिम्मेदारियों के संबंध में जारी दिशा-निर्देश में सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भी कहा गया है। एनएमसी ने चिकित्सा छात्रों को स्थानीय भाषा सीखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया, ताकि रोगियों के साथ संवाद को आसान बनाया जा सके। 

 

शालीन परिधान, स्वस्थ जीवन शैली को अपनाएं

एनएमसी के नैतिकता और चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड (ईएमआरबी) के सदस्य डॉ योगेंद्र मलिक की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक मेडिकल छात्रों से शालीन और उचित तरीके के परिधान पहनें। छात्रों को उपचार के संबंध में शिक्षकों से उचित निर्देश के बिना परामर्श देने से बचना चाहिए। छात्रों को खुद की देखभाल और एक स्वस्थ जीवन शैली का अपनाने, शराब, तंबाकू से बचने की सलाह भी दी है।  

 

विज्ञापन

निष्पक्ष और तटस्थ रहें चिकित्सा प्राध्यापक 

एनएमसी के दिशा-निर्देशों में शिक्षकों को छात्रों के प्रति निष्पक्ष और तटस्थ रहने की सलाह दी गई है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे क्षेत्र, धर्म, जाति, लिंग, भाषा, सामाजिक-आर्थिक वर्ग या किसी अन्य आधार पर छात्रों के साथ भेदभाव करने से बचें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें