फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIPER JEE Admit Card 2022: NIPER JEE परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Thu, 09 Jun 2022 12:08 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIPER JEE Admit Card 2022: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से NIPER JEE 2022 परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
NIPER Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हैदराबाद ने NIPER संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NIPER JEE), 2022 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार NIPER JEE 2022 के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड अब ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट niperhyd.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से NIPER JEE 2022 परीक्षा का आयोजन 12 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इससे जुड़ी सभी जानकारी प्रवेश पत्र पर उपलब्ध है। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र. परीक्षा का समय और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। 
 

इस तारीख को जारी होंगे परिणाम
NIPER मास्टर्स के फाइनल रिजल्ट 21 जून, 2022 को जारी किए जाएंगे। वहीं, पीएचडी के लिए कोर्स के लिए परिणाम 5 जुलाई, 2022 को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा संस्थान की ओर से इंटीग्रेटेड पीजी-पीएचडी का फाइनल रिजल्ट 25 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niperhyd.ac.in पर विजिट करते रहें। 
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होन पेज पर दिखाई दे रहे NIPER JEE के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें