राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी। छात्र कक्षा 10वीं, 12वीं की अप्रैल व मई में होने वाली परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। छात्रों को अपने नामांकन संख्या के साथ पंजीकरण करना होगा। अक्टूबर-नवंबर परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण करा चुके छात्र भी अप्रैल व मई सत्र 2022 की परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
एनआईओएस की परीक्षा 6 अप्रैल, 2022 से शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अधिक संबंधित विवरण और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और प्रयास करें कि किसी भी तरह की गलती न हो।