फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS 2024 Admit Card: कक्षा 10वीं-12वीं की थ्योरी परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, 22 अक्तूबर से होगा एग्जाम

Fri, 04 Oct 2024 01:19 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS 2024 Admit Card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने अक्तूबर और नवंबर की थ्योरी परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS 2024 Admit Card: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने सेकेंडरी (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) अक्तूबर और नवंबर 2024 थ्योरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sdmis.nios.ac.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


एनआईओएस कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए एडमिट कार्ड केवल वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्होंने अक्तूबर और नवंबर 2024 की सार्वजनिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान किया हो और फोटोग्राफ एनआईओएस के पास उपलब्ध हो। यदि एनआईओएस एडमिट कार्ड जेनरेट नहीं होता है, तो ओपन स्कूल ने उम्मीदवारों से तुरंत अपने क्षेत्रीय केंद्रों से संपर्क करने को कहा है।

इस दिन होगी परीक्षा
भारतीय और विदेशी परीक्षा केंद्रों के लिए एनआईओएस कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 अक्तूबर से 29 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। एनआईओएस कक्षा 10वीं की परीक्षा पहले दिन कर्नाटक संगीत और रोजगार कौशल के साथ शुरू हो रही है और अंतिम तिथि- 29 नवंबर को हिंदुस्तानी संगीत के पेपर के साथ समाप्त होगी।

परीक्षा का समय
कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा (सैद्धांतिक) के सभी पेपर भारतीय छात्रों के लिए दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए और विदेशी छात्रों के लिए दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sdmis.nios.ac.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'परीक्षा और परिणाम' टैब पर क्लिक करें और फिर 'परीक्षा' और फिर 'हॉल टिकट अक्टूबर/नवंबर 2024' पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।  
  • पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा उसकी एक कॉपी जरूर ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें