फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS 10th 12th Exam 2021: 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 03 Nov 2021 08:59 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS 10th 12th Exam 2021: अक्तूबर और नवंबर में होने वाली परीक्षाओं का आयोजन 12 नवंबर 2021 से होगा। वहीं 15 नवंबर 2021 को यह परीक्षा खत्म हो जाएगी। परीक्षा की अवधि दो से तीन घंटे 2.30 4.30 और 2.30 से 5.30 तक होगी।
विज्ञापन
NIOS 10th 12th Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान (एनआईओएस) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड को आज बुधवार को जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर 2021 को की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने  एनआईओएस बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है वह आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अक्तूबर और नवंबर में होने वाली परीक्षाओं का आयोजन 12 नवंबर 2021 से होगा। वहीं 15 नवंबर 2021 को यह परीक्षा खत्म हो जाएगी। परीक्षा की अवधि दो से तीन घंटे 2.30 4.30 और 2.30 से 5.30 तक होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखे कि बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए किया जाएगा।

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान (एनआईओएस) बोर्ड की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिखाई दे रहे NIOS Hall Ticket के लिंक पर क्लिक करें। 
3. इसके अलावा NIOS 10th 12th Admit Card 2021 पर भी क्लिक कर सकते हैं।
4. नए पेज पर मांगी जा रही जानकारी जैसे इनरोलमेंट नंबर आदि भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आपके सामने आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरुरत के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट निकलवा लें।

जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा फीस जमा की थी, वह आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार प्रायोगिक और थ्योरी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पर गए निर्देशों का पालन करें। अगर किसी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड किसी कारण से जारी नहीं हो पाया है तो वह क्षेत्रीय सेंटर पर जाकर जल्द से जल्द संपर्क करें। एडमिट कार्ड और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान (एनआईओएस) की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें