NIMCET Result Out: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जमशेदपुर/ NIT Jamshedpur ने मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (एमसीए) में प्रवेश के लिए आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा NIMCET 2022 के परिणाम को जारी कर दिया है। संस्थान ने परिणाम को ऑनलाइन माध्यम से बुधवार 6 जून, 2022 को जारी किया। जिन उम्मीदवारों ने इस साल NIMCET 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने परिणाम को NIT Jamshedpur की आधिकारिक वेबसाइट nimcet.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों तो फिलहाल उनका परिणाम उनकी आधिकारिक मेल आईडी पर भेजा गया है। हालांकि, जल्द ही छात्रों के स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।