एमसीए के पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश
NIMCET एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से छात्रों को विभिन्न NIT में मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन के पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। एनआईटी अगरतला, इलाहाबाद, भोपाल, जमशेदपुर, कुरुक्षेत्र, रायपुर, सुरथकल, तिरुचिरापल्ली और वारंगल में छात्रों को प्रवेश मिलेगा। बता दें कि NIT Jamshedpur ने NIMCET 2022 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जून, 2022 को किया गया था।