राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in या niftadmissions.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 6 फरवरी, 2022 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 17 जनवरी, 2022 के बाद उम्मीदवारों को 5 हजार रुपये देरी शुल्क के साथ ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को यह सुविधा देरी शुल्क के साथ 22 जनवरी, 2022 तक मिलेगी। स्नातक डिजाइन पाठ्यक्रम, स्नातक फैशन प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रम , स्नातकोत्तर डिजाइन पाठ्यक्रम, स्नातकोत्तर फैशन प्रबंधन जैसे पाठ्यक्रम में उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए निफ्ट की तरफ से रचनात्मक क्षमता परीक्षण (सीएटी) और सामान्य क्षमता परीक्षण (जीएटी) का आयोजन किया जाता है।
NIFT 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
- सभी प्रकार के पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू होने की तिथि - 3 दिसंबर, 2021
- स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि - 17 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क 5 हजार रुपये देरी शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि - 18 जनवरी, 2022 से 22 जनवरी, 2022 तक
- निफ्ट 2022 प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी होने की तिथि - 29 जनवरी, 2022
- निफ्ट 2022 लिखित परीक्षा की तिथि - 6 फरवरी, 2022
- लिखित परीक्षा के परिणाम जारी होने की तिथि - मार्च, 2022 के मध्य में
NIFT 2022 के लिए ये है आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) श्रेणी के लिए 2,000 रुपये शुल्क है।
- अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पीडब्ल्यूडी के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क है।
NIFT 2022 के लिए ऐसे करें पंजीकरण
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niftadmissions.in पर जाएं।
- अब पाठ्यक्रमों के विवरण जैसे महत्वपूर्ण तिथियां, पात्रता मानदंड को पढ़कर नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- नए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार करें।
- अब इस यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आवेदन पत्र भरने के लिए लॉग इन करें।
- निर्देशों को पढ़कर आवेदन पत्र को भरना शुरू करें।
- आवेदन पत्र को भरने के साथ ही उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेजों जैसे अंगूठे का निशान, हस्ताक्षर की तस्वीर को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद स्क्रीन पर आवेदन पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।