फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Bombay: आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में 26 वर्षीय पीजी छात्र ने की खुदकुशी, डिप्रेशन की बात आई सामने

Mon, 17 Jan 2022 03:19 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे के 26 वर्षीय पीजी छात्र ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। मामला डिप्रेशन यानी मानिसक तनाव का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
iit bombay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे के 26 वर्षीय पीजी छात्र ने सोमवार सुबह आत्महत्या कर ली। मामला डिप्रेशन यानी मानिसक तनाव का बताया जा रहा है। छात्र आईआईटी बॉम्बे के छात्रावास में रह रहा था। महाराष्ट्र पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर के रजिस्ट्रेशन आज खत्म होंगे, पेमेंट सुविधा सिर्फ तीन बजे तक

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 26 वर्षीय पीजी छात्र ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के परिसर स्थित अपने हॉस्टल की 7वीं मंजिल से छलांग लगा दी। इससे उसकी तुरंत मौत हो गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले को प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मान रही है। मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि मृतक पीजी छात्र से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri-Result Live 2022: सीआईएसएफ और डीएसएसएसबी ने निकालीं बंपर नौकरियां, स्नातकों को भी मिलेगी सरकारी जॉब

पुलिस ने कहा, अपने सुसाइड नोट में, मृतक छात्र ने कहा कि वह अवसाद में था और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस के अनुसार, अपने इस कदम के लिए छात्र ने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। फिलहाल, पुलिस अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं। हॉस्टल प्रबंधन और आईआईटी प्रशासन से छात्र के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
 



यह भी पढ़ें : कोविड-19 मिस्ट्री : वर्ल्ड बैंक का दावा- स्कूल खोलने या बंद करने से कोरोना के फैलने का कोई लेना-देना नहीं
विज्ञापन

वहीं, आईआईटी, बॉम्बे के पीआरओ ने बताया कि आज सुबह IIT बॉम्बे परिसर में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और हमने एक मास्टर कोर्स के छात्र को खो दिया। हम अपने छात्र की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं। उन्होंने कह कि हम उसके माता-पिता का इंतजार कर रहे हैं जो मुंबई आ रहे हैं और पूरी पुलिस जांच रिपोर्ट का भी। हम सभी मीडियाकर्मियों से अनुरोध करते हैं कि छात्र की पहचान का खुलासा न करें, क्योंकि इससे उसके दुखी परिवार को और परेशानी हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें