केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : Social Media
Vision of G-20: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) ताउम्र सीखने के अवसरों को बढ़ावा देने में सहायक है। उन्होंने कहा कि जी 20 देशों के साझा दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत का मार्गदर्शन कर रही है। प्रधान बाली में जी-20 देशों के शिक्षा मंत्रियों की बैठक में रिकवरी, री-इमेजिन एंड रीबिल्ड स्ट्रॉन्ग विषय पर सभा को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि पहुंच, समानता, गुणवत्ता, सामर्थ्य और जवाबदेही के मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति आजीवन सीखने के अवसरों को बढ़ावा देने और जी 20 एजुकेशन वर्किंग ग्रुप के साझा दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए भारत की मार्गदर्शक है। प्रधान ने कहा कि भारत बचपन की देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा को औपचारिक रूप देने, विकलांग बच्चों का समर्थन करने, डिजिटल और मल्टी-मॉडल सीखने को बढ़ावा देने, लचीले प्रवेश-निकास मार्ग, कौशल के साथ शिक्षा को एकीकृत करने पर विशेष जोर दे रहा है, जो सीखने के परिणामों में सुधार का जरिया बनी है।