केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार, 28 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बनाने वाली समिति के अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ के कस्तूरीरंगन से मुलाकात की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, पद्म विभूषण डॉ. के कस्तूरीरंगन, अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 से मिलकर खुशी हुई। भारत को एक जीवंत ज्ञानवान समाज बनाने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति में परिकल्पित 21वीं सदी के भारत के आकांक्षात्मक लक्ष्यों के साथ एक शिक्षा प्रणाली बनाने पर उनकी दूरदर्शिता काफी समृद्ध है।
गौरतलब है कि 29 जुलाई, 2021 को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। इसकी पूर्व संध्या पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री की यह मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 29 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समय शाम साढ़े चार बजे तय किया गया है।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय शिक्षा नीति : 29 जुलाई को राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, नैप 2020 की पहली वर्षगांठ