फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Result: कैसे होगा अभ्यर्थियों का मूल्यांकन, क्या है टाई ब्रेकिंग पॉलिसी? जानिए सबकुछ

Tue, 12 Oct 2021 07:54 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नीट यूजी 2021 प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। ध्यान रहे कि नीट 2021 प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करने से पहले एनटीए नीट 2021 प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी भी जारी करेगा।
विज्ञापन
नीट - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) का परिणाम और उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जाएगी। नीट 2021 अंकन योजना के अनुसार, नीट यूजी में प्रत्येक सही उत्तर के लिए, चार अंक दिए जाएंगे, और एक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। नीट यूजी क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स और संबद्ध कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी का परिणाम 13 अक्तूबर को शाम को जारी किया जा सकता है। परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा की ओएमआर आंसर शीट की स्कैन्ड कॉपी अभ्यर्थियों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।

यह नीट यूजी की अंकन योजना
नीट यूजी पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) के प्रश्न पूछे गए थे। नीट 2021 में कुल प्रश्नों की संख्या 200 थी, लेकिन मेडिकल उम्मीदवारों को केवल 180 प्रश्नों का ही उत्तर देना था। कुल 720 अंकों में से 360 अंक जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान + जूलॉजी) से, 180 अंक भौतिकी से और 180 अंक रसायन विज्ञान से थे।
नीट यूजी 2021 में चिह्नित प्रत्येक सही उत्तर के लिए, चार अंक आवंटित किए जाएंगे, और एक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। हालांकि, बिना प्रयास के प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

विज्ञापन

नीट यूजी 2021: टाई-ब्रेकिंग मानदंड
यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवार समान अंक प्राप्त करते हैं, तो योग्यता की स्थिति निम्नलिखित टाई-ब्रेकर मानदंडों का उपयोग करके निर्धारित की जाएगी:

  • परीक्षा में जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणीशास्त्र) में उच्च अंक / प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, उसके बाद
  • परीक्षा में रसायन विज्ञान में उच्च अंक / प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, उसके बाद
  • परीक्षा में सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें