NTA National Aptitude Test, NAT 2021: दसवीं कक्षा के बाद से ही बच्चों और अभिभावकों को एक ही सवाल परेशान करता है - कौन सा करियर चुनना चाहिए? लेकिन अब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इस सवाल का समाधान निकाल लिया है। दरअसल एनटीए ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट, नैट 2021 के पायलट लाॅन्च किया है। इसके तहत 13 से 25 वर्ष के बच्चों के लिए एबिलिटी प्रोफिलियर परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया nat.nta.ac पर शुरू हो गई है।
एनटीए ने कहा है कि नैट 2021 के साथ, 'सही उम्मीदवार का दाखिला सबसे अच्छे संस्थानों में होगा, जो भारत को उसका डेमोग्राफिक डिविडेंड देगा।' परीक्षा सभी उम्मीदवारों के लाभ के लिए नि: शुल्क और विशुद्ध रूप से आयोजित की जाएगी। यह विभिन्न आयु समूहों के लिए दो दिनों में आयोजित की जाएगी और एनटीए ने उम्मीदवारों को अपना परीक्षा केंद्र चुनने की स्वतंत्रता दी है। महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए नीचे देखें।