NEET UG Result 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
NEET UG 2025: 12.36 लाख+ अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा
नीट यूजी 2025 के नतीजों के अनुसार, इस वर्ष कुल 22,76,069 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 22,09,318 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 66,751 उम्मीदवार परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस साल कुल 12,36,531 उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा पास की है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट...
सिर्फ 1332 कैंडिडेट्स को ही मिले 600 से ज्यादा अंक
नीट यूजी 2025 में केवल 1332 उम्मीदवारों को 600 से ऊपर अंक प्राप्त हुए। नीचे टेबल में विभिन्न मार्क्स रेंज के आधार पर छात्रों की संख्या देखिए:
| अंक सीमा |
उम्मीदवारों की संख्या |
| 651–700 |
73 |
| 601–650 |
1259 |
| 551–600 |
10,658 |
| 501–550 |
39,521 |
| 451–500 |
69,503 |
| 401–450 |
88,239 |
| 351–400 |
1,05,578 |
| 301–350 |
1,26,935 |
| 251–300 |
1,57,952 |
| 201–250 |
1,98,346 |
| 144–200 |
3,03,040 |