फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

College Admission Tips: सिर्फ एक कॉलेज पर न रखें भरोसा, विकल्प तैयार रखना है जरूरी; ये टिप्स आएगी आपके काम

Tue, 10 Jun 2025 01:22 PM IST
शिवम गर्ग माइकल लुका, हार्वर्ड विजनेस रिव्यू

सार

Harvard Business Review: कॉलेज एडमिशन के लिए सिर्फ एक पसंदीदा कॉलेज पर निर्भर न रहें। समझदारी इसी में है कि आप कई कॉलेजों में आवेदन करें, विकल्पों को जांचें और समय पर सही निर्णय लें। जानें माइकल लुका की सलाह...
विज्ञापन
1 of 5
Admission 2025 - फोटो : Adobe Stock
College Admission Tips: अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेने के लिए अक्सर छात्रों को बहुत ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ती है। पसंदीदा कॉलेज से तो हर कोई पढ़ना चाहता है, लेकिन कभी-कभी अच्छे अंक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने के बाद भी मनपसंद कॉलेज नहीं मिल पाता। आपके साथ दाखिला लेने के अंतिम पड़ाव पर ऐसी कोई गलती न हो, इसलिए एक से अधिक कॉलेज में आवेदन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए आप केवल एक कॉलेज के भरोसे न बैठे रहें। पसंदीदा कॉलेज और विषय में पढ़ाई करने के लिए आपको अन्य विकल्पों को भी खुला रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

दाखिले के मनोविज्ञान को समझें 

यदि आप सबसे बेहतरीन कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो आपको एक से अधिक कॉलेज में आवेदन करने के महत्व को समझना होगा। साथ ही किस कॉलेज में दाखिला लेना है, के मनोविज्ञान को भी समझना होगा। इसलिए आप किसी बेहतरीन कॉलेज में दाखिला लेने से पहले तीन से चार या इससे ज्यादा कॉलेज का दौरा जरूर कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
College Admission Tips - फोटो : freepik

रियायती प्रावधान ढूंढें 

यदि आप सबसे बेहतरीन कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, तो इसके लिए तीन से चार कॉलेज में आवेदन करें। हालांकि कई कॉलेज के आवेदन शुल्क काफी ज्यादा होते हैं। ऐसे में एक साथ कई कॉलेज में आवेदन करना उन छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। इसलिए अपने लिए ऐसे कॉलेजों की तलाश करें, जहां शुल्क माफ करने या कम शुल्क में आवेदन करने का विकल्प होता है। इसके लिए कुछ कॉलेज की सूची बनाएं, उसके बाद आवेदन करें।

4 of 5
Admission Planning Tips - फोटो : freepik

अन्य पहलुओं पर भी ध्यान दें 

कॉलेज का मूल्यांकन केवल अपनी सुविधा के आधार पर करना ठीक नहीं है। इसलिए आपको चयन के वक्त अन्य पहलुओं पर भी ध्यान देना चाहिए। जैसे जब आप किसी कॉलेज के लिए आवेदन करते हैं, तो आवेदन करने से पहले आपको विषय का पाठ्यक्रम, प्रमुख विषय, कॉलेज का माहौल, कॉलेज के बाद प्लेसमेंट के अवसर आदि के बारे में भी जान लेना चाहिए, ताकि आपको भविष्य में बेहतर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
College Admission Advice - फोटो : Adobe Stock

समय की प्रतिबद्धता 

कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया में काफी समय लगता है। इसीलिए आपको चार-पांच कॉलेजों में आवेदन करने की सलाह दी जाती है। याद रखें केवल संस्थाओं का चयन कर लेना ही आदर्श तरीका नहीं होता है, बल्कि आपको उनकी जांच-पड़ताल करने के लिए भी कुछ वक्त निकालना चाहिए। इससे आप यह जान पाएंगे कि कौन-सा कॉलेज आपकी शिक्षा, नौकरी और व्यक्तिगत विकास के लिहाज से सबसे उपयुक्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें