NEET UG Result OMR Recorded Response Sheet 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने बुधवार शाम को नीट यूजी 2022 की आंसर की के साथ ही स्कैन ओएमआर इमेज तथा रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी सारी प्रक्रिया भी बताई है। नोटिफिकेशन के अनुसार नीट यूजी 2022 का रिजल्ट 07 सितंबर को जारी किया जाएगा। विद्यार्थियों को उनकी ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी दो तरह के लिंक से मिल सकेगी। इसमें एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि डालकर तथा एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर स्कैन कॉपी ली जा सकती है।
सबसे पहले एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
इसके बाद अप्लाई फॉर आंसर की चैलेंज/ ओएमआर चैलेंज के लिंक पर क्लिक करें।
एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि या एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर लॉग इन करके सबमिट करें।
स्क्रीन पर 50+50+50+50 फिजिक्स/ केमिस्ट्री/ बॉटनी/ जूलॉजी के ऑप्शंस डिस्प्ले होंगे, जिसमें एनटीए व कैंडिडेट की आंसर की डिस्प्ले होगी। स्टूडेंट ओएमआर भी इसी स्क्रीन पर दिखेगा।
आंसर की चैलेंज के लिए दिए गए विकल्प में सही का मार्क लगाना है और साथ में कोई संबंधित प्रूफ पीडीफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स /ओएमआर शीट के अनुसार कैप्चर्ड रिस्पॉन्स दिखेंगे।
इसमें विद्यार्थी कैंडिडेड क्लेम वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें और जो भी आपत्ति उसे दर्ज करवाएं। जैसे किसी स्टूडेंट ने ऑप्शन 4 यूज किया है लेकिन ओएमआर मशीन ने 3 रीड किया है तो वे इस आपत्ति को दर्ज करवा सकता है।
इसके बाद सेव यॉर क्लेम करके अगली स्क्रीन पर जाना है। अगली स्क्रीन पर विद्यार्थी को अपने आसंर की क्लेम दिखेंगे।
इसके बाद सेव यॉर क्लेम तथा पे-फी फाइनली के ऑप्शन को क्लिक करके सबमिट करना है।
पेमेंट सक्सेस फुल होने के बाद ही चैलेंज को स्वीकार किया जाएगा।