फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Answer Key: नीट यूजी 2022 की आंसर की जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Wed, 31 Aug 2022 08:25 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
 
विज्ञापन
NEET UG 2022 Answer Key - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक/NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया गया है। उत्तर कुंजी को बुधवार 31 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक अब एक्टिवेट हो गया है। जो भी उम्मीदवार इस साल मेडिकल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा, 2022 में शामिल हुए थे, वे अब परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

NEET UG Answer Key - फोटो : Social Media
NEET UG Answer Key: 18 लाख छात्रों ने थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और जेईई मेन का स्थान है। 
 

NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala
NEET UG Answer Key: छात्रों को मिली राहत
लाखों छात्रों को नीट यूजी, 2022 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद राहत मिली है। लंबे समय से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। परीक्षा हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया था। 

NEET UG Answer Key - फोटो : Amar Ujala
NEET UG Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
NEET UG 2022 के लिए जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 200 रुपये जमा करने होंगे। यह शुल्क वापस नहीं होगा। 31 अगस्त से 02 सितंबर रात 11.50 बजे तक आसंर की को चैलेंज किया जा सकता है, इसके लिए भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। 

NEET Result - फोटो : Amar Ujala
NEET UG Result 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम?
NEET UG 2022 की आंसर की पर छात्रों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों  पर विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा किए जाने के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी होंगे। इसमें करीब एक हफ्ते का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

NEET UG Answer Key: कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें