आवश्यक दस्तावेज
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- नीट एडमिट कार्ड
- एनईईटी स्कोरकार्ड या रैंक पत्र
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट (जन्म तिथि के लिए)
- कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और मार्कशीट
- आईडी प्रूफ (आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट)
- आठ पासपोर्ट आकार के फोटो
- अनंतिम आवंटन पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पीडब्ल्यूडी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
नीट-यूजी काउंसलिंग में ये कॉलेज होंगे शामिल
एमसीसी नीट काउंसलिंग 2024 चार राउंड में आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2024 काउंसलिंग में निम्नलिखित कॉलेज और सीटें शामिल होंगी:
- राज्यों में एमबीबीएस, बीडीएस के लिए 15% अखिल भारतीय कोटा सीटें
- बी.एच.यू. में 100% खुली सीटें (एमबीबीएस और बीडीएस)
- पूरे भारत में एम्स में 100% खुली एमबीबीएस सीटें
- जेआईपीएमईआर (पुडुचेरी, कराईकल) में खुली कोटा सीटें
- एएमयू में ओपन कोटा सीटें
- डीयू, आईपी यूनिवर्सिटी में 15% अखिल भारतीय कोटा सीटें
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दंत चिकित्सा संकाय में खुली सीटें
- ईएसआईसी में 15% अखिल भारतीय कोटा सीटें
- डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100% सीटें
ये सीटें अधिवास-मुक्त हैं। डीम्ड विश्वविद्यालयों में कोई आरक्षण नहीं है और वे केवल प्रबंधन और एनआरआई कोटा सीटें प्रदान करते हैं।