एमसीसी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डीजीएचएस की ओर से प्राप्त निर्देशानुसार, सक्षम प्राधिकारी द्वारा 09 नवंबर, 2022 तक च्वॉइस फिलिंग शेड्यूल का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। च्वॉइस फिलिंग को 09 नवंबर, 2022 को रात 11:55 बजे तक बढ़ाया जा रहा है।
इसके बाद च्वॉइस लॉकिंग 09 नवंबर, 2022 की दोपहर तीन बजे से 09 नवंबर, 2022 की रात 11:55 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। सीट आवंटन का परिणाम 11 नवंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।