फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2022: एमसीसी ने जारी की दूसरे राउंड के लिए योग्य एनआरआई उम्मीदवारों की सूची

Tue, 08 Nov 2022 10:37 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन के लिए योग्य एनआरआई यानी नॉन रेजिडेंट इंडियन उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
NEET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन के लिए योग्य एनआरआई यानी नॉन रेजिडेंट इंडियन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अब, इन उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया के भविष्य के सभी राउंड के लिए एनआरआई उम्मीदवारों के रूप में माना जाएगा।  

विज्ञापन

साथ ही ये उम्मीदवार मुस्लिम अल्पसंख्यक कोटा, जैन अल्पसंख्यक कोटा या किसी अन्य कोटे के तहत लाभ नहीं उठा पाएंगे। एनआरआई के रूप में 241 उम्मीदवारों को दूसरे राउंड के लिए योग्य माना गया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के एमसीसी को उम्मीदवारों द्वारा भेजे गए दस्तावेजों की जांच के आधार पर, इन 241 उम्मीदवारों को यूजी ऑनलाइन काउंसलिंग 2022 के उद्देश्य से अस्थायी रूप से भारतीय से एनआरआई में परिवर्तित कर दिया गया है। 
 

एनआरआई उम्मीदवारों की दूसरे राउंड नीट यूजी काउंसलिंग के लिए सूची जारी करते हुए, एमसीसी ने कहा कि उपरोक्त उम्मीदवारों को उनके द्वारा भेजे गए दस्तावेजों की जांच के आधार पर यूजी काउंसलिंग 2022-23 के उद्देश्य से भारतीय से एनआरआई में अंतरिम रूप से परिवर्तित किया गया है। हालांकि, एमसीसी के बयान में कहा गया है, अगर एनआरआई सीट उन्हें आवंटित की जाती है, तो उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के समय वही मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिसमें विफल रहने पर उनका प्रवेश रद्द कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें