फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2021: एनटीए ने अभ्यर्थियों को फिर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की दी सलाह, जानिए क्यों

Fri, 10 Sep 2021 10:40 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Admit Card 2021: नीट 2021 परीक्षा के लिए करीब 16 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नीट यूजी परीक्षा 2021 का आयोजन 12 सितंबर को देश और विदेश के 202 शहरों में चयनित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।
विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फिर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, एनटीए ने 6 सितंबर को प्रवेश पत्र जारी कर दिए थे। लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने नीट प्रवेश पत्र के दूसरे पृष्ठ पर पोस्टकार्ड आकार की तस्वीर चिपकाने के संबंध में मुद्दा उठाया था। अभ्यर्थियों से शिकायत प्राप्त करने के बाद, एनटीए ने आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2021) के लिए नया प्रवेश पत्र जारी किया। इसलिए, एनटीए ने सूचित किया है कि वे सभी आवेदक जिन्होंने पहले ही नीट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लिया है, उन्हें "इसे फिर से डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।" अभ्यर्थी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने नए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एनटीए नीट यूजी एडमिट कार्ड 2021: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

चरण 1: एनटीए नीट की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी एडमिट कार्ड 2021 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

NEET UG 2021: एनटीए ने जारी किया प्रवेश पत्र, अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड

विज्ञापन

16 लाख अभ्यर्थी 12 सितंबर को देंगे नीट यूजी की परीक्षा
नीट 2021 के लिए करीब 16 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को देश और विदेश के 202 शहरों में चयनित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि एडमिट कार्ड में रोल नंबर, प्रश्न पत्र माध्यम, रिपोर्टिंग समय, गेट बंद करने का समय, परीक्षा केंद्र का पता आदि जैसे महत्वपूर्ण विवरण होते हैं। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे नीट 2021 का परिणाम घोषित होने तक सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें