बोर्ड ने शुरू की प्रश्न पत्र बनाने की तैयारी
वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई बोर्ड ने वर्ष 2022 में होने वाली कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बोर्ड ने सभी सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूलों से कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या भी मांगी है। इसके अलावा वार्षिक परीक्षा की तारीखों का एलान भी बोर्ड द्वारा ही किया जाएगा। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही सभी सीबीएसई स्कूलों को कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षा आयोजित करनी होगी। हालांकि सीबीएसई ने ऐसे किसी भी बदलाव से इनकार किया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों का सलाह भी दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन पर ही विश्वास करें।
कक्षा 10वीं, 12वीं के पैटर्न में भी हुए बड़े बदलाव
वहीं, इस बार सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के पैटर्न में भी बदलाव किए हैं। इस बदलाव के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के सिलेबस को दो भागों में विभाजित कर दिया है। दोनों भागों की परीक्षा अलग-अलग होगी। जिसे बोर्ड ने टर्म 1 और टर्म 2 नाम दिया है। नवंबर-दिसंबर माह में आयोजित होने वाले टर्म 1 में आधार सिलेबस आएगा। वहीं फरवरी-मार्च में होने वाले टर्म 2 में बचे हुए सिलेबस से प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें कि बोर्ड ने यह फैसला कोरोना महामारी के चलते लिया है। बोर्ड का मानना है कि यदि कोरोना की वजह से सत्र 2021-22 में बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं हो पाता है, तो टर्म 1 और अन्य परीक्षाओं के आधार पर परिणाम तैयार किया जा सकता है। इस नए पैटर्न और टर्म की परीक्षा के बारे कोई कन्फ्यूजन न हो इसलिए बोर्ड ने टर्म-1 के सैंपल पेपर भी जारी कर दिए हैं।