फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए सुधार विंडो की आज अंतिम तिथि, नीचे बताएं तरीके से करें परिवर्तन

Wed, 20 Mar 2024 03:07 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( NTA) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के लिए आवेदन सुधार विंडो आज, यानी 20 मार्च को बंद कर देगी। जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में बदलाव करना है, वे नीचे बताएं तरीके से कर सकते हैं।
विज्ञापन
NEET UG Results Jaipur Parth Khandelwal 10th Rank Kota topper list Shashank Kumar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( NTA) राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा ( NEET) नीट यूजी के लिए आवेदन सुधार विंडो आज, यानी 20 मार्च को बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है और, वे अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर परिवर्तन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह उम्मीदवारों को अपने एनईईटी यूजी आवेदन पत्र को संपादित करने के लिए अंतिम बार सुविधा प्रदान की गई है। एनटीए आगे किसी भी परिस्थिति में आवेदन सुधार के लिए मौका नहीं देगा। एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नीट यूजी आवेदन सुधार विंडो रात 11:50 बजे तक बंद हो जाएगी। 

आवेदन सुधार शुल्क के संबंध में, एनटीए ने कहा, "यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अंतिम सुधार किसी भी अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही प्रभावी होंगे। यदि कोई उम्मीदवार लिंग, श्रेणी, या पीडब्ल्यूडी स्थिति में बदलाव करता है, तो उनसे अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा और ध्यान रखें कि कोई भी अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG 2024: आवेदन पत्र में ऐसे करें सुधार 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी neet.ntaonline.in पर जाना होगा
  • फिर आवेदन पत्र देखने के लिए लॉगिन करें।
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र देख सकते हैं और उसमें बदलाव कर सकते हैं।
  • एक बार सुधार हो जाने के बाद, उम्मीदवार भुगतान विंडो पर आगे बढ़ सकते हैं।
  • भुगतान करने के बाद उम्मीदवार फॉर्म जमा कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए पेज डाउनलोड कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें