NEET UG 2023: सात मई को होगी सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा
पंजीकरण प्रक्रिया 13 अप्रैल, 2023 को फिर से खोल दी गई और 15 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए देश की सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा सात मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
NEET UG 2023: नीट यूजी के आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1700/- रुपये, सामान्य ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1600/- रुपये और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूबीडी/ थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए 1000/- रुपये है। भारत से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 9500/- रुपये है। प्रसंस्करण शुल्क और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) उम्मीदवार द्वारा भुगतान किया जाना है, जैसा लागू हो। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार नीट की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।