CUSAT CAT 2023: परीक्षा मई में होगी
कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का कॉमन एडमिशन टेस्ट तीन, चार, पांच और छह मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक। परीक्षा समाप्त होने के बाद, परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद काउंसलिंग का दौर शुरू होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और चयनित होने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा।
CUSAT CAT 2023: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -
-
उम्मीदवार सबसे पहले CUSAT कैट की आधिकारिक वेबसाइट cusat.ac.in पर जाएं।
-
होम पेज पर उपलब्ध CUSAT CAT 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।