नीट के लिए इतना देना होगा आवेदन शुल्क
उल्लेखनीय है कि आवेदन प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि छह मई थी। हालांकि, अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। छात्र एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ट्रांसजेंडर वर्ग से 900 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
मेडिकल दाखिला परीक्षा 17 जुलाई को होगी
अधिसूचना के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 200 मिनट यानी तीन घंटे 20 मिनट तक चलेगी। चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला परीक्षा 17 जुलाई को दोपहर 02 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही पाली में होगी। नीट यूजी 2022 भारत के लगभग 543 शहरों और भारत के बाहर के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 अलग-अलग भाषाओं में दी जाएगी।