फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Date Extended: नीट यूजी आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 02 May 2022 07:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2022 Registration Deadline Extended: नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि छह मई थी। हालांकि, अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये है।
विज्ञापन
NEET UG 2022 Application Date Extended - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Application Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी (NEET UG)-2022 के लिए आवेदन की अवधि बढ़ा दी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 15 मई को रात नौ बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 15 मई, रात 11:50 बजे है। योग्य उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। 

विज्ञापन

 

नीट के लिए इतना देना होगा आवेदन शुल्क 

उल्लेखनीय है कि आवेदन प्रक्रिया छह अप्रैल से शुरू हुई थी और आवेदन करने की अंतिम तिथि छह मई थी। हालांकि, अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है। छात्र एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ ट्रांसजेंडर वर्ग से 900 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
 

मेडिकल दाखिला परीक्षा 17 जुलाई को होगी

अधिसूचना के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 200 मिनट यानी तीन घंटे 20 मिनट तक चलेगी। चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए दाखिला परीक्षा 17 जुलाई को दोपहर 02 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही पाली में होगी। नीट यूजी 2022 भारत के लगभग 543 शहरों और भारत के बाहर के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 अलग-अलग भाषाओं में दी जाएगी।
 
विज्ञापन

NEET UG 2022: नीट यूजी के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  • चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें और 'पंजीकरण फॉर्म भरें' पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अब ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें, और आवेदन संख्या को नोट कर लें। 
  • चरण 4: अब आवश्यकतानुसार अपने दस्तावेज अपलोड करें।
  • चरण 4: इसके बाद आवेदकों को निर्धारित मोड या प्रारूप द्वारा शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • चरण 5: आवेदन शुल्क के सफल भुगतान के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ अर्थात कंफर्मेशन पेज का एक प्रिंट आउट रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें