NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक (NEET UG 2022) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अब 20 मई, 2022 तक अपना आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई, 2022 को निर्धारित की थी। अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक नीट यूजी 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत होने के लिए उम्मीदवार इस खबर को आखिर तक पढ़ें।