NEET PG Admit Card: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 का आयोजन इस साल 21 मई, 2022 को किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टरों के समूह ने परीक्षा को स्थगित करने की याचिका दी थी। इनका कहना था कि नीट पीजी काउंसलिंग- 2021 में हुई देरी के कारण छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी समय नहीं मिल पाया इसलिए परीक्षा को जुलाई में कराया जाए। हालांकि, कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी।
NEET PG Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Candidate Log In पर क्लिक करें।
- अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
NEET PG Admit Card: प्रवेश पत्र पर दी गई हैं ये जानकारियां
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा की तारीख और समय
- महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
NEET PG Admit Card: परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान
- प्रवेश पत्र लेकर ही केंद्र पर पहुंचे।
- एक वैद्य पहचान पत्र साथ रखें।
- समयानुसार केंद्र पर पहुंच जाएं।
- परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
- परीक्षा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामाग्री लेकर न जाएं।