NEET UG 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
एनटीए की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 भाषाओं में पेन पेपर मोड में होगी। बता दें कि इससे पहले नीट यूजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 निर्धारित की गई थी। हालांकि, एनटीए की ओर से इसे आगे बढ़ा दिया गया था।
NEET UG 2022: इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष डिग्री, बीएससी नर्सिंग, बीएससी लाइफ साइंस और वेटनरी कोर्स आदि में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1600, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएस) वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 और एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
NEET UG 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते है।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब नीट यूजी के सेक्शन में जाएं।
- अब परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां जरूरी जानकारी को भरें और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।