फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS INI CET Result: एम्स ने जारी किया आईएनआई सीईटी परीक्षा का परिणाम, यहां जानें कैसे चेक करें

Sun, 15 May 2022 10:24 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS INI CET Result: जिन उम्मीदवारों ने एम्स INI CET लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब काउंलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, अब तक संस्थान की ओर से काउंसलिंग की तारीख को लेकर कोई भी अपडेट नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन
AIIMS INI CET Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS INI CET Result: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  (AIIMS), नई दिल्ली ने इंस्टिट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड टेस्ट ( INI CET) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम जुलाई सत्र के लिए जारी किया गया है। परिणाम को शुक्रवार 14 मई, 2022 को जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वें अपना परिणाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट  aiimsexams.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

AIIMS INI CET Result: कितना होता है कटऑफ?
इंस्टिट्यूट ऑफ नेशनल इंपोर्टेंस कंबाइंड टेस्ट ( INI CET) परीक्षा को पास करने के लिए  सामान्य/ओसीआई वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करने जरूरी हैं। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 45 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त करने जरूरी हैं। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा सीबीटी मोड में हुई थी। 

AIIMS INI CET Result: आगे की प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने एम्स INI CET लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब काउंलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, अब तक संस्थान की ओर से काउंसलिंग की तारीख को लेकर कोई भी अपडेट नहीं जारी किया गया है। जल्द ही इसके शेड्यूल को जारी किया जाएगा।  उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

AIIMS INI CET Result: इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
  • मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी - एमडीएस
  • डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन - डीएम
  • मास्टर्स ऑफ सर्जरी - एमएस
  • डॉक्टर ऑफ मेडिसिन- एमडी
  • मास्टर्स इन चिरुर्गी
विज्ञापन

AIIMS INI CET Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे INI CET 2022 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें