फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी 2021 : साल में सिर्फ एक ही बार नीट परीक्षा आयोजित करेगी एनटीए

Mon, 15 Mar 2021 03:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
मेडिकल शिक्षण संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट को लेकर चल रही सभी कयासबाजियों पर रविवार को विराम लग गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए होने वाली नीट परीक्षा का आयोजन एनटीए की ओर से साल में सिर्फ एक बार ही किया जाएगा। 

दरअसल, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) के लिए इस साल चार बार प्रयास के मौके दिए जाने की घोषणा के बाद से ही छात्रों द्वारा अपील की जा रही थी कि नीट यूजी 2021 के लिए भी अतिरिक्त प्रयास के मौके मिलने चाहिए। इसे लेकर कई अटकलें भी जारी थी। कहा जा रहा था कि एनटीए की ओर से नीट-यूजी परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
लोकसभा - फोटो : ani
अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को कहा कि एनटीए द्वारा नीट (यूजी) परीक्षा का आयोजन वर्ष में केवल एक बार किया जाएगा। निशंक ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा, शिक्षा मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) स्वास्थ्य विज्ञान और परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्श से चिकित्सा विज्ञान में स्नातक कार्यक्रम के लिए पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) आयोजित करती है। 
विज्ञापन

3 of 4
एनटीए - फोटो : NTA
नीट परीक्षा को आमतौर पर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा वर्ष में एक बार मई के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है। इस बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट का आयोजन एक अगस्त को किया जाएगा। नीट परीक्षा का आयोजन 11 भाषाओं में होगा। अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भरते वक्त परीक्षा की भाषा चुन सकते हैं। यह परीक्षा 720 अंकों की होती है। गौरतलब है कि नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन मेडिकल व डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है। इसके जरिए अभ्यर्थियों को एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है। पिछले साल 15 लाख छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा को दिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
नीट यूजी - फोटो : Amar Ujala Graphics
नीट यूजी 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले आवेदनकर्ताओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
  • यहां होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन लिंक मिलेगा।
  • जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
  • जहां आपको अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  • फॉर्म भरने के बाद आपको फीस जमा करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें