फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2021: अभ्यर्थी आवेदन पत्र में कर सकते हैं सुधार, एनटीए ने फिर से खोली करेक्शन विंडो

Fri, 22 Oct 2021 01:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के विवरण में सूचना के दूसरे सेट को भरने और सुधार के लिए विंडो को फिर से खोल दिया है।
विज्ञापन
NTA NEET 2021
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) के पहले और दूसरे चरण के आवेदन पत्र में दूसरे सेट की जानकारी भरने और उसमें सुधार के लिए फिर से करेक्शन विंडो खोल दी है। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में 26 अक्तूबर 2021 को रात 11:50 बजे तक संशोधन कर सकते हैं।

विज्ञापन

छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं और अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके अपने संबंधित आवेदनों तक पहुंच सकते हैं। छात्रों के पास किसी भी पिछले डेटा जैसे कि उनका लिंग, ई-मेल पता, श्रेणी, आदि को संपादित कर सकते हैं, जो उन्होंने अपने नीट यूजी 2021 फॉर्म में दर्ज किया था। 

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने पंजीकृत ई-मेल पते की जांच करें, क्रॉस-चेक करें और सत्यापित करें और सुनिश्चित करें कि यह उनका अपना ई-मेल पता है, क्योंकि एनटीए स्कोरकार्ड की स्कैन की गई कॉपी को पंजीकृत ई-मेल पर भेजेगा। अधिसूचना में आगे कहा गया है कि यदि किसी उम्मीदवार को नीट यूजी 2021 के ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या नीट@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in देखते रहें। ध्यान रहे कि यह सुविधा उन उम्मीदवारों के लिए भी उपलब्ध है जिन्होंने पहले इन विशेष क्षेत्रों में एक बार सुधार किया है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें