NEET SS 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने घोषणा की है कि उसने नीट एसएस 2022 (NEET-SS) परीक्षा स्थगित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर परीक्षा नोटिस देख सकते हैं। पिछले साल नवंबर में जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बोर्ड ने 18 और 19 जून को NEET SS 2022 परीक्षा निर्धारित की थी।