फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG: कोरोना संक्रमितों का इलाज करते हुए की पढ़ाई, 800 में से 714 अंक हासिल कर किया टॉप

Fri, 01 Oct 2021 03:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG RESULT 2021: डॉ अमर्त्य सेन गुप्ता ने अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट- पीजी 2021 में एआईआर 1 रैंक हासिल की है। यहां पढ़िए कैसे कोरोना काल में ड्यूटी से साथ अमर्त्य ने की नीट पीजी की पढ़ाई...
विज्ञापन
Dr. Amratya sengupta - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने हाल ही में नीट पीजी परिणाम 2021 जारी किया है। हुगली के बैंडल में रहने वाले डॉ. अमर्त्य सेन गुप्ता ने अखिल भारतीय मेडिकल प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। नीट पीजी परीक्षा में अमर्त्य ने 800 में से 714 अंक हासिल किए हैं। 2015 में, नीट-पीजी टॉपर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास की थी और कोलकाता मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा का अध्ययन किया था। गौरतलब है कि अमर्त्य ने एम्स द्वारा आयोजित आईएनआई सीईटी 2021 के जुलाई सत्र में भी 100 पर्सेंटाइल स्कोर करके टॉप किया था। जिसकी वजह से उन्हें एम्स, दिल्ली में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने का स्वर्णिम अवसर मिला है।

विज्ञापन

न्यूरोसर्जरी में करना चाहते हैं स्पेशलाइजेशन
अमर्त्य बताते हैं कि मैं पीजी में सर्जरी की पढ़ाई करने के बाद न्यूरोसर्जरी में स्पेशलाइजेशन करना चाहता हूं। नीट पीजी की तैयारी के बारे में बात करते हुए अमर्त्य कहते हैं कि कोरोना महामारी में पीड़ितों का इलाज करते हुए पढ़ाई के लिए समय निकालना बहुत चुनौती भरा था। काम और पढ़ाई के बीच सामंजस्य बिठाकर परीक्षा की तैयारी की। अमर्त्य के चाचा डॉ. जे सेनगुप्ता बताते हैं कि कोलकाता में 'नीट-पीजी' परीक्षा देने के लिए दिल्ली एमएस में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अमर्त्य फ्लाइट से रात 1 बजे घर पहुंचा और अगले दिन सुबह आठ बजे परीक्षा देने के लिए निकल गया। शाम को लौटा और ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए फिर देर रात दिल्ली के लिए उड़ान भरी। अमर्त्य ने ऐसे अपनी ड्यूटी के साथ-साथ परीक्षा की तैयारी की और परीक्षा भी दी।

विज्ञापन

पढ़ाई में ऐसे थे अमर्त्य
अमर्त्य के चचेरे भाई बताते हैं कि अमर्त्य बचपन से ही होनहार छात्र रहे हैं और उनका अकेडमिक रिकॉर्ड शानदार है। अमर्त्य ने स्कूल की परीक्षा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल खत्म करने के बाद, उसने कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। हाल ही में इंटर्नशिप पूरी की। यहां भी, पहले से पांचवें वर्ष तक - पहला स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। बता दें कि अमर्त्य के पिता सुशोभन सेनगुप्ता कोलकाता उच्च न्यायालय के सरकारी वकील हैं जबकि उनकी मां मधुमिता सेनगुप्ता गृहिणी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें