फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2024: एनबीईएमएस ने घटाया नीट पीजी आवेदन शुल्क, 4250 की जगह देने होंगे इतने रुपये

Wed, 31 Jan 2024 12:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2024 Fee Reduced: एनबीईएमएस ने सभी उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी आवेदन शुल्क को घटा दिया गया है। जिससे लाखों उम्मीदवारों को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
NEET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये कम कर दिया गया है। एनबीईएमएस ने कहा कि इसके तहत परीक्षाओं में बैठने वाले लाखों उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के लिए परीक्षा शुल्क कम करने का फैसला किया गया है। इसमें कहा गया है कि 01 जनवरी, 2024 के बाद आगामी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को कम शुल्क का भुगतान करना होगा। कम किया गया शुल्क 2013 में लिए गए आवेदन शुल्क से कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

NBEMS NEET PG आवेदन शुल्क

बता दें कि 2013 में सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 3,750 रुपये था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 4,250 रुपये (वर्तमान शुल्क) कर दिया गया। लेकिन अब 01 जनवरी 2024 से इसे घटाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह 2013 में एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,750 रुपये था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 3,250 रुपये कर दिया गया था। अब इसे घटाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें