बढ़ाई गई थी रिपोर्टिंग की समय-सीमा
इससे पहले एमसीसी की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट की पीजी काउंसलिंग 2021 के दूसरे राउंड के रिजल्ट जारी कर दिए गए थे। वहीं, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने रिपोर्टिंग के संबंध में एक नया नोटिस जारी करते हुए दूसरे चरण के सफल उम्मीदवारों के लिए आवंटित संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए रिपोर्टिंग की समय-सीमा बढ़ाकर 27 फरवरी, 2022 को दोपहर तीन बजे तक कर दी थी। इससे पहले रिपोर्टिंग की समय-सीमा 24 फरवरी, 2022 को खत्म हो रही थी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें :
NEET UG 2021: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, अब करना होगा यह जरूरी काम
ऑनलाइन जनरेट किया गया दाखिला- पत्र ही वैध
इसके अलावा, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने यह भी कहा है कि उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कॉलेजों द्वारा उन्हें आवंटित दाखिला- पत्र केवल तभी वैध माना जाएगा, अगर उन्हें एमसीसी के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जनरेट किया गया होगा। इस मामले में, एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दाखिला- पत्र है, जो किसी संस्थान द्वारा ऑफलाइन मोड में जारी किया गया है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।