सीट लॉकिंग में बरतें सावधानी, बाद में नहीं होगा बदलाव
एमसीसी ने अपने सूचना ब्रोशर में उल्लेख किया है, उम्मीदवार अपने विकल्पों को लॉक करने और प्रिंट आउट लेने के लिए अंतिम मिनट तक प्रतीक्षा न करें। सीट और कॉलेज लॉक करने से पहले अपने सबमिट किए गए विकल्पों को जरूर देख लें, क्योंकि यदि आप गलती की है और आप एक बार जब आप विकल्पों को लॉक कर देते हैं तो उन्हें बदला या संशोधित भी नहीं किया जा सकता है। विकल्प भरने में गलती के परिणामस्वरूप आपको गलत सीट का आवंटन हो सकता है जो आप कभी नहीं चाहेंगे। साथ ही, बाद में उसे बदलने के लिए आपके विकल्पों को अनलॉक करना संभव नहीं होगा।