फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग 2021 दूसरे दौर के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

Fri, 04 Feb 2022 05:07 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG Counselling 2021: संशोधित तिथियों के अनुसार, अखिल भारतीय कोटा की सीटों के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण चार फरवरी, 2022 से शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 दूसरा दौर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG Counselling 2021: अखिल भारतीय कोटा की सीटों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2021 के दूसरे राउंड का शेड्यूल संशोधित किया गया है। संशोधित तिथियों के अनुसार, एआईक्यू राउंड-2 के लिए पंजीकरण चार फरवरी, 2022 से शुरू हो गए हैं। नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया के दूसरे दौर के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। एमसीसी को काउंसलिंग के पहले दौर में प्रवेश संबंधी कुछ कारणों के कारण नीट पीजी काउंसलिंग 2021 शेड्यूल को थोड़ा स्थगित करना पड़ा था।

विज्ञापन

एमसीसी द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि एनएमसी/ एनबीई से एलओपी प्राप्त पीजी और डीएनबी कॉलेजों में पहले दौर की काउंसलिंग प्रक्रिया खत्म होने के बाद दूसरे दौर की सीटों के लिए काउंसलिंग की तारीखों को संशोधित किया गया है। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग केवल सात फरवरी, 2022 से उपलब्ध होगी। पहले दौर के विपरीत, च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग का विकल्प इस बार पंजीकरण के अगले दिन से शुरू नहीं होगा।

NEET PG काउंसलिंग 2021 दूसरे दौर के लिए आवेदन शुरू

नीट पीजी 2021 काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
  1. एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  2. होम पेज पर स्थित "ऑनलाइन पंजीकरण" पर लिंक पर क्लिक करें। 
  3. आपको एक नए लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  4. पोर्टल तक पहुंचने के लिए अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 
  5. प्रवेश के दूसरे दौर के लिए आवेदन पत्र विवरण भरना शुरू करें और आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करें।
  6. आवेदन पत्र शुल्क का भुगतान करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  7. आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 
  8. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रिंट आउट कर लें। 
  9. वैकल्पिक रूप से, उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

सीट आवंटन की तारीखों का जल्द होगा एलान

एमसीसी ने कहा है कि नीट पीजी काउंसलिंग दूसरे दौर के सीट आवंटन और अन्य औपचारिकताओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा। इस प्रकार, उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें