फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2023 Exam: पांच मार्च को होगी नीट पीजी; परीक्षा केंद्र पर चश्मा, बेल्ट समेत ये वस्तुएं हैं प्रतिबंधित

Fri, 03 Mar 2023 01:58 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2023 Guidelines Things Barred at Exam Centre : नीट पीजी उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र पर बेल्ट, चश्मा, पर्स, इरेजर, वॉलेट ही नहीं बल्कि कंगन, अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन समेत कई वस्तुएं और आभूषण पहनने पर पाबंदी लगाई गई है।  
विज्ञापन
NEET PG 2023 - फोटो : NBEMS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2023 Guidelines Things Barred at Exam Centre: स्नातकोत्तर चिकित्सा दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) परीक्षा पांच मार्च, 2023 को आयोजित होने जा रही है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से जारी से दिशा-निर्देशों के तहत नीट पीजी उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र पर बेल्ट, चश्मा, पर्स, इरेजर, वॉलेट ही नहीं बल्कि कंगन, अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन समेत कई वस्तुएं और आभूषण पहनने पर पाबंदी लगाई गई है।  

विज्ञापन

NEET PG 2023 परीक्षा दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ और समझ लें

इसलिए, मेडिकल स्नातकों और भावी विशेषज्ञों चिकित्सकों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा देने जाने से पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से जारी किए गए विशेष दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ और समझ लें। अन्यथा परीक्षा केंद्र पर उन्हें काफी परेशानी हो सकती है। आपकी सहायता के लिए नीट पीजी परीक्षा में ले जा सकने योग्य और वर्जित प्रमुख वस्तुओं और आभूषणों की जानकारी यहां उपलब्ध कराई गई है।   
 

विज्ञापन

NEET PG 2023 परीक्षा केंद्र पर वर्जित चीजें

  • उम्मीदवारों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा परिसर में सुरक्षा संबंधी जांच को पूरा किए बिना प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों के पास कोई भी स्टेशनरी आइटम जैसे मुद्रित या लिखित पाठ्य सामग्री, नोट्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर आदि नहीं होने चाहिए।
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कलाई घड़ी/ हेल्थ बैंड, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि नहीं होने चाहिए।
  • महिला और पुरुष उम्मीदवारों को सभी आभूषण जैसे कंगन, कढ़ा, अंगूठी, झुमके, नोज-पिन, चेन / हार, पेंडेंट, पेंडेंट वाला हार, बैज, ब्रोच इत्यादि पहनने या साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • अन्य सामान जैसे वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, कैप या कोई खाने की खुली या पैक की हुई वस्तु, शीतल पेय, पानी की बोतल आदि की भी अनुमति नहीं होगी। 
  • कोई अन्य वस्तु जिसका उपयोग अनुचित साधनों के लिए किया जा सकता है जैसे ईयरबड्स, वायरलेस/ ब्लूटूथ डिवाइस, स्पाई कैमरा, स्पेशल पेन आदि जैसे संचार उपकरणों को छिपाने के लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें