राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शनिवार से नीट पीजी, 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण 4 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 12 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर नीट पीजी 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के लिंक पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पंजीकरण, परीक्षा तिथि व अन्य जानकारियां ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह से जांच करते हुए पूरा करें। सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़कर फिर आवेदन करें।