राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शनिवार से नीट पीजी, 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शनिवार से नीट पीजी, 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण 4 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 12 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर नीट पीजी 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के लिंक पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पंजीकरण, परीक्षा तिथि व अन्य जानकारियां ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह से जांच करते हुए पूरा करें। सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़कर फिर आवेदन करें।
विज्ञापन
Trending Videos
NEET PG 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
नीट पीजी 2022 ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि -15 जनवरी, 2022
नीट पीजी 2022 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि - 4 फरवरी, 2022
नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 8 फरवरी, 2022
नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन पत्र में सुधार खत्म होने की तिथि - 11 फरवरी, 2022
फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान के संपादन के लिए अंतिम विंडो शुरू होने की तिथि - 24 फरवरी, 2022
फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान के संपादन के लिए अंतिम विंडो के खत्म होने की तिथि - 27 फरवरी, 2022
नीट पीजी 2022 के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - 7 मार्च, 2022
नीट पीजी 2022 की परीक्षा तिथि - 12 मार्च, 2022
नीट पीजी परिणाम 2022 जारी होने की तिथि - 31 मार्च, 2022 तक
NEET PG 2022 के लिए ये है पंजीकरण शुल्क
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 4,250 रुपये रुपये है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,250 रुपये है।