NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और राउंड-1 के लिए च्वॉइस फिलिंग संपन्न हो गई है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी के अनुसार, NEET PG काउंसलिंग के पहले दौर का परिणाम बुधवार, 28 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के कॉलेज और सीट अलॉटमेंट चेक कर सकेंगे।
दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण और शुल्क भुगतान : 10 अक्तूबर, 2022
दूसरे दौर के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 14 अक्तूबर, 2022, दोपहर 12 बजे तक
काउंसलिंग शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 14 अक्तूबर, 2022, रात 08 बजे तक
नीट पीजी एडमिशन काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग शुरू होगी : 11 अक्तूबर, 2022 से
च्वॉइस फिलिंग की लास्ट डेट : 14 अक्तूबर, 2022, रात 11:55 बजे तक
च्वॉइस लॉकिंग विंडो : 14 अक्तूबर, 2022 को दोपहर 03 बजे से रात 11:55 बजे तक
आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन : 14 से 16 अक्तूबर, 2022
सीट आवंटन की प्रक्रिया : 17 से 18 अक्तूबर, 2022
NEET PG काउंसलिंग 2022 राउंड 2 रिजल्ट : 19 अक्तूबर, 2022
आवंटित संस्थानों में रिपोर्टिंग और ज्वॉइनिंग : 20 और 26 अक्तूबर, 2022