नीट पीजी 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
- फोटो : NBE
नीट-पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 को रात 11.55 बजे तक है। वहीं, आवेदकों को आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए 19 मार्च से 21 मार्च, 2021 तक का समय मिलेगा। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में तस्वीर, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान को सही करने अथवा संपादित करने के लिए विंडो 02 अप्रैल से 04 अप्रैल, 2021 के लिए खोली जाएगी। नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 अप्रैल, 2021 को जारी किए जाएंगे। जबकि परीक्षा का परिणाम 31 मई, 2021 को घोषित किया जाना प्रस्तावित है।