फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG 2021 Counselling: एमसीसी ने जारी किया नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल, यहां जानिए कब - क्या होगा?

Fri, 22 Oct 2021 05:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET PG 2021 Counselling Schedule Released: पहले राउंड की काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2021 के बीच होगा। वहीं, काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण 15 नवंबर से शुरू होगा और 19 नवंबर, 2021 तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
NEET PG 2021 Counselling Schedule Released - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। एमसीसी 50 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और एएफएमएस (एमडी / एमएस / डिप्लोमा / पीजी डीएनबी) सीटों पर प्रवेश के लिए नीट पीजी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करने वाली है।

विज्ञापन


एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग दो राउंड के लिए आयोजित की जाएगी और डीम्ड और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की सीटों और पीजी डीएनबी की सीटों पर प्रवेश के लिए एक अतिरिक्त मॉप-अप राउंड और बाद में एक अलग वैकेंसी राउंड होगा। नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखों के मुताबिक पहले राउंड की काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2021 के बीच होगा।

इस दिन से शुरू होगी च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग

नीट पीजी काउंसलिंग के तहत च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग 26 अक्तूबर से शुरू होकर 29 अक्तूबर, 2021 तक चलेगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 01 - 02 नवंबर को होगी और सीट आवंटन प्रक्रिया का परिणाम 03 नवंबर को जारी किया जाएगा। जिन छात्रों को पहली काउंसलिंग में सीट आवंटित की गई है, उन्हें 04 नवंबर से 10 नवंबर के बीच आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। 

दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण 15 नवंबर से
विज्ञापन

एमसीसी काउंसलिंग के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण 15 नवंबर से 19 नवंबर, 2021 तक शुरू होगा, जबकि मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 07 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी। एमसीसी के एक बयान में कहा गया है कि स्ट्रे वेकेंसी राउंड के आयोजन के लिए 27 दिसंबर, 2021 को डीम्ड विश्वविद्यालयों / केंद्रीय विश्वविद्यालयों / संस्थानों को गैर-रिपोर्टिंग और नॉन जॉइनिंग या खाली सीटों पर प्रवेश मल सकेंगे। राज्य NEET PG कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधित राज्य चिकित्सा परामर्श समितियों द्वारा आयोजित की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें