फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट एमडीएस : मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी कोर्स की काउंसलिंग में देरी, सुप्रीम कोर्ट नाराज

Mon, 12 Jul 2021 07:34 PM IST
देवेश शर्मा राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नीट-एमडीएस (मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी) कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग में देरी पर नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नीट-एमडीएस (मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी) कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग में देरी पर नाराजगी जताई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि देरी, छात्रों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने केंद्र सरकार को एक हफ्ते में स्पष्ट शब्दों में यह बताने के लिए कहा है कि नीट के तहत मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी की काउंसलिंग कब तक होगी। पीठ ने कहा यह स्वास्थ्य मंत्रालय का ढुल-मुल रवैया सही नहीं है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NEET UG 2021: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बड़ी घोषणा, 12 सितंबर को होगी नीट यूजी परीक्षा

पीठ ने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज से कहा कि गत 31 दिसंबर, 2020 को लिखित परीक्षा के परिणाम आ गए थे, लेकिन अब तक काउंसलिंग नहीं हुई है। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? जवाब में नटराज ने आरक्षण के मसले को लेकर देरी हो रही है। जवाब में पीठ ने कहा कि छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें नीट-एमडीएस (मास्टर्स ऑफ डेंटल सर्जरी) कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग की तारीख घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। नौ बीडीएस डॉक्टर ने दायर इस याचिका में कहा गया है कि काउंसलिंग में अत्यधिक देरी से उन्हें बेहद परेशानी हो रही है। गत दो जुलाई सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन और डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट : एमडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए जल्द काउंसलिंग की मांग, नोटिस जारी

याचिका में कहा गया है कि लिखित परीक्षा 16 दिसंबर, 2020 को हुई थी और 31 दिसंबर, 2020 को परिणाम घोषित कर दिए गए थे। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि रिजल्ट घोषित होने के बाद से अभी तक काउंसलिंग के बारे में कोई अपडेट नहीं दिया गया है। जिस कारण उन्हें बेहद परेशानी हो रही है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें