NEET UG Counselling Registration & NEET Latest Updates: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2020) के लिए एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के लिए अंडरग्रेजुएट प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से यानि 27 अक्तूबर, 2020 से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार mcc.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। नीट यूजी काउंसलिंग के लिए एक अभ्यर्थी सिर्फ एक बार ही रजिस्ट्रेशन कर सकता है। ध्यान रहे कि एक से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करने पर आपको काउंसलिंग प्रक्रिया से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता भी रद्द की जा सकती है। बीते दिनों एमसीसी ने काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित शेड्यूल जारी किया था। उसे डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक आगे दिया जा रहा है।
काउंसलिंग के पहले राउंड की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसके लिए अंतिम तिथि 02 नवंबर, 2020 शाम 5 बजे तक तय की गई है। पहली सीट आवंटन सूची 05 नवंबर, 2020 को जारी की जाएगी। यदि सीटें खाली रह जाती हैं तो दूसरी काउंसलिंग 18 नवंबर से 22 नवंबर तक आयोजित होगी और सीट आवंटन के परिणाम 23 नवंबर तक जारी होंगे।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 15 प्रतिशत अखिल भारतीय कोटा के तहत सीटों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रही है जिसमें AFMC, ESI, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), BHU और AMU और डीम्ड विश्वविद्यालयों सहित केंद्रीय संस्थानों में सीटें होंगी। देशभर में नीट परीक्षा 13 सितंबर को पेन पेपर मोड में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 15.97 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 85 फीसदी से 90 फीसदी परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।